Type Here to Get Search Results !

ads

वैक्‍सीनेशन के लिए AIIMS में बुलाई बड़ी बैठक, फिर से कोरोना से लड़ने को लेकर रणनीति बनना शुरू : Covid-19

 

वैक्‍सीनेशन के लिए AIIMS में बुलाई बड़ी बैठक, फिर से कोरोना से लड़ने को लेकर रणनीति बनना शुरू : Covid-19


 
   (कोरोना वैक्सीनेशन पर भारत सरकार फिर से अपना बड़ा फैसला लेने जा रही है।)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Corona Virus) का एक बार फिर कहर कई देशों पर मडरा रहा है। चीन में यह अपना भयानक रूप ले चुका है। जिसके कारण कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसको देखते  हुए भारत सरकार ने सभी कोविड नियमों(Covid-19 Protocols) का पालन कराने को लेकर अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है।

कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) पर भारत सरकार अपना बड़ा फैसला लेने जा रही है। इस बारे में बताया जा रहा है कि आज देश में कोरोना टीकाकरण के अभियान को लेकर एक बड़ी बैठक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) में होने जा रही है। जिसकी अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल (Dr Vinod K Paul) करेंगे।

कुछ सूत्रों की मानें, देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को लेकर भारत सरकार अब अपनी रणनीति तेजी से शुरू करने जा रही है। आपको बता दें कि कोरोना वैक्सीन की पहली, दूसरी और तीसरी माने बूस्टर डोज का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही 15 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगायी जा रही है। इस अभियान लेकर भी बैठक में चर्चा की जा सकती है।

गौरतलब है कि कई देशों में कोरोना का कहर अपना भयंकर रूप दिखा रहा है खासकर चीन(Covid -19 Cases in China) , एशिया, यूरोप सहित कई देशो में कोरोना के कारण मामलों में तेजी से बढोतरी हो रही है। कोरोना के आंकड़े की माने तो एक माह के बाद से करीब 55 फीसदी बढ़ चुके हैं जो अब करीब 3 लाख से बढ़कर 5 लाख पहुंच गये है ये सभी देशों के लिए चिंताजनक है ।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.