Babylon Ka Sabse Amir Aadmi (The Richest Man in Babylon) by George S. Clason बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी
नमस्कार दोस्तो। । आज हम आपके लिए बहुत बेहतरीन किताब पर पॉडकास्ट लेकर आये है। किताब का नाम है बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी जिसको लिखा है जार्ज एस क्लैसन और अनुवाद किया है राहुल त्रिपाठी ने। और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि “इस किताब की बीस लाख से ज्यादा प्रतियाँ बिक चुकी हैं। प्राचीन समय में सफलता के रहस्य संपत्ति पर लिखी अब तक की सर्वाधिक प्रेरणादायक किताब बेबीलोन का सबसे रईस शख्स” रही है। 1920 में लिखी ये किताब आज के आधुनिक निवेशकों को वित्तीय मामलों को लेकर भला क्या सलाह दे सकती है? यह जार्ज एस क्लैसन की तरफ से मजेदार कहावतों का एक संग्रह है, जो मुद्रा की बुनियादी बातों को विस्तार से समझाती है । पैसे की दुनिया से अभिभूत शख्स हो या जबरदस्त अनुभवों से लैस निवेशक या कोई साधारण मनुष्य, यह किताब हर किसी के लिए हैरतअंगेज, ताज़गी से भरपूर महान उपहार है।
आपके सामने आपका भविष्य फैला हुआ है, जैसे एक राह दूर तक जाती हुई नजर आती है। उस राह पर आपकी उम्मीदें हैं, जिन्हें आप पूरी होते हुए देखना चाहते हैं। इच्छाएं हैं, जिन्हें आप पूरा करना चाहते हैं।
इस पॉडकास्ट को सुनने के लिए नीचे काले बटन पर क्लिक कीजिए।
